SoftBrownModernRipInstagramPost12-ezgif.com-resize
Loading ...

Baglatd

रुद्रयामल का बगला अष्टोत्तर शतनाम स्त्रोत

– माँ की कृपा विचित्र होती है – स्त्रोत पाठ हृदय की कातर पुकार के रूप में अभिव्यक्त हो तो आध्यात्मिक शक्तियाँ अपनी कृपा प्रदान करती ही है और पराम्बा शीघ्रतिशीघ्र द्रवित होती है। दुःखी व्यक्ति के हृदय से कातर पुकार निकलती ही है। शीघ्रता से गा कर पाठ न करें कहा गया है – रटंत विद्या फलन्त ना ही। यहा हमारा बारम्बार का अनुभव रहा है, बगला शतनाम स्त्रोत में आश्चर्यजनक शक्ति समाई हुई है।

1. ब्रम्ह्मास्त्र रूपिणी देवी

2.माता बगलामुखी ।

3.चिच्छक्तिर्ज्ञानरूपा

4.ब्रम्ह्मानन्द प्रदायिनी ।। 1 ।।

5.महाविद्या

6.महालक्ष्मी

7.श्री मत्रिपुरसुन्दरी ।

8.भुवनेशी

9.जगन्माता

10.पार्वती

11.सर्वमंगला ॥ 2 ॥

12.ललिता

13. भैरवी

14. शान्ता

15. अन्नपूर्णा

16. कुलेश्वरी ।

17.वाराही

18.छिन्नमस्ता

19.तारा

20.काली

21.सरस्वती ।। 3 ।।

22. जगत्पूज्या

23. महामाया

24.कामेशी

25. भगमालनी ।

26.दक्षपुत्री

27.शिवांकस्था

28.शिवरूपा

29. शिव प्रिया ।। 4 ।

30.सर्व सम्पत्करी देवी

31.सर्वलोक वंशकरी |

32.वेद विद्या

33.महापूज्य

34.भक्ताद्वेषी

35.भयंकरी ।। 5 ।।

36.स्तम्भरूपा

37.स्तम्भिनी

38. दुष्ट स्तम्भन कारिणी ।

39.भक्त प्रिया

40.महाभोगा

41.श्री विद्या

42.ललिताम्बिका ।। 6 ।।

43.मैनापुत्री

44.शिवानन्दा

45.मातंगी

46.भुवनेश्वरी ।

47.नरसिंही

48.नरेन्द्रा

49.नृपाराध्या

50.नरोत्तमा ।। 7 ।।

51.नागनी

52. नागपुत्री

53. नगराज सुता

54.उमा ।

55. पीताम्बरा

56.पीतपुष्पा

57.पीत वस्त्र प्रिया

58.शुभा ।। 8 ।।

59.पीत गंध प्रिया

60.रामा

61.पीतरत्नार्चिता

62.शिवा ।

63.अर्द्धचन्द्रधरी देवी

64. गुदा मुद्गर धारिणी ।। 9।।

65. सावित्री

66. त्रिपदा

67. शुद्धा

68. सद्यो राग विवर्धिनी ।

69. विष्णुरूपा

70. जगन्मोहा

71. ब्रह्मरूपा

72.हरिप्रिया ।। 10 ।।

73. रुद्ररूपा

74.रुद्रशक्तिश्चिन्मयी

75. भक्ता वत्सला ।

76.लोकमाता

77.शिवा

78. सन्ध्या

79. शिव पूजन तत्परा । 11 ।।

80.धनाध्यक्षा

81. धनेशी

82. धर्मदा

83. धनदा

84.धना ।

85.चण्डदर्पहरी देवी

86.शुम्भासुर निवर्हिणी ।। 12 ।।

87.राज राजेश्वरी देवी

88.महिषासुर मर्दिनी |

89.मधु कैटभहन्त्री

90.रक्त बीज विनाशिनी ।। 13 ।।

91.धूम्राक्ष दैत्य हन्त्री

92.भण्डासुरविनाशिनी ।

93. रेणु पुत्री

94.महामाया

95.भ्रामरी

96.भ्रमराम्बिका ।। 14

97. ज्वालामुखी

98. भद्रकाली

99. बगला

100. शत्रु नाशिनी ।

101. इन्द्राणी

102. इन्द्र पूज्या

103. गुहमाता

104. गुणेश्वरी ।। 15।।

105. ब्रजपाशधरा देवी

106 जिह्वा मुद्गर धारिणी ।

107. भक्ता नन्द करी देवी

108 बगला परमेश्वरी ।। 16।। 

|| जय माँ बगलामुखी ||

टी.डी. सिंह जी

नवीनतम अनुभव

भवान्मअष्टक

1. न तातो न माता न बन्धुर्न दाता,      न पुत्रो न पुत्री न भृत्यो न भर्ता।      न जाया न विद्या न वृत्तिर्ममेव,      गतिस्त्वं गतिस्त्वं त्वमेका भवानी॥ १॥ स्वाहा 2. भवाद्भक्तिहीनः पतितः प्रमत्तः,      प्रकामं प्रलोभं च न जाने विधत्तम्।      कु-संसार-पाशे भ्रमन् मोहमग्नः,      गतिस्त्वं गतिस्त्वं त्वमेका भवानी॥ २॥ स्वाहा 3. न जानामि दानं न च ध्यानयोगं,      न जानामि तन्त्रं न च स्तोत्रमन्त्रम्।      न जानामि पूजां न च न्यासयोगं,      गतिस्त्वं गतिस्त्वं त्वमेका भवानी॥ ३॥ स्वाहा 4. न जानामि पुण्यं न जानामि तीर्थं,      न जानामि मुक्तिं लयं वा कदाचित्।      न जानामि भक्तिं व्रतं वापि मातः,      गतिस्त्वं गतिस्त्वं त्वमेका भवानी॥ ४॥ स्वाहा 5. मार्गेऽस्मि कु-शिल्पी कु-बुद्धिः कु-दासः,      कुलाचारहीनः सदा चापराधी।      कुदृष्टिः कुवाक्यप्रबन्धोऽहमज्ञः,      गतिस्त्वं गतिस्त्वं त्वमेका भवानी॥ ५॥ स्वाहा 6. प्रजेशं रमेशं महेशं सुरेशं,      दिनेशं निशीथेश्वरं

और पढ़ें

बगलामुखी कल्प विधान

इसमें माँ बगलामुखी का सर्वांग पूजन आगे दी विधि के अनुसार करें। सर्वप्रथम 3 बार मूलमंत्र से प्राणायाम करें बाएं नथुने से धीरे-धीरे सांस खींच कर उसे तब तक रोके रहे जब तक छटपटाहट महसूस न होने लगे फिर इसे दांए नथुने से धीरे-धीरे बाहर छोडे पुनः दांए से खींच कर बाए नथुने से सांस छोड़ें यह एक प्राणायाम हुआ, इस प्रकार तीन बार कर, मूल मंत्र का 108 बार जाप कर, दिग्बन्धन के समय सम्बन्धित दिशा में चुटकी बजाए – दिग्बन्धन – ॐ ऐं ह्ल्रीं श्रीं श्यामा माँ पूर्वतः पातु । ॐ ऐं ह्ल्रीं श्रीं आग्नेय्यां पातु तारिणी ।। ॐ ऐं ह्ल्रीं श्रीं माहविद्या दक्षिणे तु । ॐ ऐं ह्ल्रीं श्रीं नैर्ऋत्यां षोडशी तथा ।। ॐ ऐं ह्ल्रीं श्रीं

और पढ़ें

माँ के मंदिर हेतु पुण्य दान करें

QR कोड स्कैन करें और दान करें

🙏 धन्यवाद 🙏

आपका यह दान धर्म, भक्ति और सेवा के पवित्र कार्य में सहायक सिद्ध होगा। माँ बगलामुखी आपकी सभी मनोकामनाएँ पूर्ण करें और आपको शक्ति, सफलता व सुरक्षा प्रदान करें।

🔱  जय माँ बगलामुखी  🔱