SoftBrownModernRipInstagramPost12-ezgif.com-resize
Loading ...

Baglatd

अधिक उम्र में विवाह

मेरे यजमान की उम्र ३५ वर्ष हो गई थी परन्तु उसका विवाह नहीं हो पा रहा था लड़की वाले आते विवाह के बारे में चर्चा लड़की पसंद आने पर लड़की वाले खुद स्वयं हट जाते थे, जब की लड़का सर्विस में थे अच्छी खासी कमाई भी करता था, स्वस्थ्य वा सूंदर होने के बाद भी विवाह नहीं हो पा रहा था, कारण उसके पिता को सफ़ेद दाग की बीमारी थी। उसके लिए अनुष्ठान किया गया सर्व प्रथम उसके प्रारब्ध का सुधार बगला गायत्री का एक लाख जप करके हवन किया गया|

हवन सामग्री सूची

  • मालकांगनी – 500 ग्राम
  • पिली सरसों – 500 ग्राम
  • गूगल – 200 ग्राम
  • सुनहरी हरताल – 100 ग्राम
  • लौंग – 20 ग्राम
  • छोटी इलायची – 10 ग्राम
  • हवन सामग्री (पैकेट) – 1 किलोग्राम
  • देशी घी – 500 ग्राम या नारियल तेल – 500 ग्राम

इस प्रकार प्रारब्ध ठीक कर उसके विवाह हेतु मूल मंत्र से सम्पुटित कर दुर्गा सप्तसती के मंत्र का एक लाख जप वा हवन किया गया

हवन सामग्री इस प्रकार है :-

सफ़ेद चन्दन, लौंग, जटामासी, नागकेशर, काली मिर्च, गूगल, इन्दर जौ, बेल गिरी, नवग्रह की लकड़ी, नागर मोथा, पिली सरसो १ किलो, छार, छबीरा, अगर, तगर, गुलाब की सुखी पंखुड़ी, हवन सामग्री

-१ किलोग्राम, देशी घी में सांन कर ।

परिणाम :-

इस हवन के एक माह बाद ही लड़के का विवाह अच्छे से हो गया, पढ़ी लिखी लड़की जौ की संस्कारित भी थी तद्पश्चात एक वर्ष में उसने एक स्वस्थ्य और सुन्दर पुत्र को जन्म दिया। इस प्रकार हम देखते है माँ जब देती है तो छप्पर फाड़ कर देती हैं |

|| जय माँ बगलामुखी ||

टी.डी. सिंह जी

नवीनतम अनुभव

परविद्या भक्षणी व काला जिन्न

शास्त्रो में लिखा है यदि आप को आर्थिक मानसिक, शारीरिक हानि पहुचाने के उद्धेश से किसी स्वार्थी व्यक्ति द्वारा कोई अभिचारिक कर्म आप के विरूद्ध कराया हो तो भगवती बगला मुखी का यह प्रयोग अति उत्तम है। इस मंत्र की यह विशेषता है कि विरोधी द्वारा प्रयोग की गई विद्या का हरण कर, शमन कर देती है। यह विद्या 1 लाख जप से सिद्व होती है। जिसे 14 से 21 दिनों में पूर्ण कर लेते हैं। यदि यह प्रोग्राम ठीक चला तो 5 किलो मीटर तक कोई भी विद्या कार्य नही करेगी। यदि इस मंत्र के बाद विपरीत प्रत्यगिरा मंत्र लगा कर जाप करे तो वह गड़ंत को नष्ट कर देता है। हमने मूल मंत्र का सम्पुट लगा कर 1

और पढ़ें

रुद्रयामल का बगला अष्टोत्तर शतनाम स्त्रोत

– माँ की कृपा विचित्र होती है – स्त्रोत पाठ हृदय की कातर पुकार के रूप में अभिव्यक्त हो तो आध्यात्मिक शक्तियाँ अपनी कृपा प्रदान करती ही है और पराम्बा शीघ्रतिशीघ्र द्रवित होती है। दुःखी व्यक्ति के हृदय से कातर पुकार निकलती ही है। शीघ्रता से गा कर पाठ न करें कहा गया है – रटंत विद्या फलन्त ना ही। यहा हमारा बारम्बार का अनुभव रहा है, बगला शतनाम स्त्रोत में आश्चर्यजनक शक्ति समाई हुई है। 1. ब्रम्ह्मास्त्र रूपिणी देवी 2.माता बगलामुखी । 3.चिच्छक्तिर्ज्ञानरूपा 4.ब्रम्ह्मानन्द प्रदायिनी ।। 1 ।। 5.महाविद्या 6.महालक्ष्मी 7.श्री मत्रिपुरसुन्दरी । 8.भुवनेशी 9.जगन्माता 10.पार्वती 11.सर्वमंगला ॥ 2 ॥ 12.ललिता 13. भैरवी 14. शान्ता 15. अन्नपूर्णा 16. कुलेश्वरी । 17.वाराही 18.छिन्नमस्ता 19.तारा 20.काली 21.सरस्वती ।। 3 ।। 22.

और पढ़ें

माँ के मंदिर हेतु पुण्य दान करें

QR कोड स्कैन करें और दान करें

🙏 धन्यवाद 🙏

आपका यह दान धर्म, भक्ति और सेवा के पवित्र कार्य में सहायक सिद्ध होगा। माँ बगलामुखी आपकी सभी मनोकामनाएँ पूर्ण करें और आपको शक्ति, सफलता व सुरक्षा प्रदान करें।

🔱  जय माँ बगलामुखी  🔱