SoftBrownModernRipInstagramPost12-ezgif.com-resize
Loading ...

Baglatd

माँ बगलामुखी के शाबर  मंत्र

माँ बगलामुखी के शाबर  मंत्र :-

नीचे दिए गए शाबर  मंत्रो को प्रयोग करने से पहले गुरु आज्ञा लेना अत्यंत ही आवश्यक  है।

शाबर सिद्ध करने की कुन्जी

  • किसी भी दिन सूर्योदय के समय हवा में लिखना है।
  • अंगूठे से 2 उगली छोड़ कर तीसरी उंगली से हवा में लिखे ।
  • “सूर्योदय समय पूर्व दिशा की ओर मुंह करके बैठ कर 108 बार हवा में लिखना है।”

(फिर शाम को एक माले का हवन करें। गुगल तोड़ कर 108 टुकड़े गिनले घी में डुवो कर मंत्र के आगे स्वाहः बोल कर एक एक आहुति डालते हैं। घी में डुबोकर”)

(रात्रि में शाबर करने से पहले इसकी एक माला जप कर दें।)
मंत्र –

“गुरु सठ गुरु सठ गुरु हे वीर गुरु साहिब सुमरो बड़ी भात सिंगी तोरो मन कहूं मन नाऊ करता सकल गुरु की हर भजे घटघट्टा पाकर उठ जाग चेत सम्हार श्री परमहंस की।

मंत्र –

“ॐ ग्राम ग्रीम ग्रुम (अमुक) दुष्टस्य मुखय स्तम्भय स्तम्भय जिव्हा कीलय कीलय अकाल मृत्युहीन भो गणाधिपति ॐ हलीम बगलामुखी ॐ फट् स्वाहः । “

जब कार्य करना है, तब 8 दिन रोज 11 माला जप कर दे।

भयानक दंड मिल जाता है।

कार्य – 11 माला रोज 8 दिन तक

एक माला बीज मन्त्र की सामग्री से हवन कर दे दीपावली व ग्रहण मे भी शाबर जाग्रत होते है।

1000जप कर ले

मंत्र –

“जय जय बगला महारानी, अगम निगम की तुम्हीं बखानी, संकट में घिरा दास तुम्हारो, अमुक (अपना नाम दें) दास को तुरत उबारो, बैरी का बल छिन लो सारो, निर्दयी दुष्टों को तुम्हीं संघारो, जिव्हा खिंच लो शत्रु की सारी, बोल सके न बिच सभारी तुम मातु मैं दास तुम्हारा, आन हरो मम संकट सारा, दुहाई कामरूप कामाख्या माई की । “

> एक हजार जप कर, एक माले का हवन बीज मंत्र की सामग्री से करे

> हवन के बाद गुरुभोज अवश्य करे

1000 का संकल्प

> तर्पण मार्जिन नहीं है

मंत्र –

घुर खोलू, धुरखन्द खोलू, आकाश खोलू पाताल खोलू गौरा जी काते सूत महादेव जी बनावे जाल, जिहमा खोलू बासू नाग, किया करतब जादू टोना खोलू धरती के चारों कोना खोलू, बधा हुआ ‘मंत्र खोलू, दुहाई कामरूप कामाख्या माई की।

> नोट – इसे शाबर परम्परा के अनुसार जाग्रत कर कार्य कर सकते है। (स्वअनुभूति)

मंत्र –

> “ॐ पीत पीतेश्वरी पीताम्बरा बगला परेमेश्वरी, ऐं जिव्हा स्तम्भनी हलीं शत्रुमर्दन कहाविद्या श्री कनकेश्वरी सनातनी क्रीं घोरा महामाया काल विनाशनी पर विद्या भक्षणी क्लीं महा मोह दायनी जगत वशि करणी ऐं ऐं हलूं हलीं श्रीं श्रीं क्रां क्रीं क्लां क्लीं पीतेश्वरी भटनेर काली स्वाहा ।

नोट – इसे शाबर परम्परा के अनुसार जाग्रत कर कार्य कर सकते है। (स्वअनुभूति)

मंत्र –

→ ॐ  ह्ल्रीं बगलामुखी महाक्रूरी शत्रू की जिह्वा को पकड़कर मुदगर से प्रहार कर, अंग प्रत्यंग स्तम्भ कर घर बाघं व्यापार बांध तिराहा बांध चौराहा बांध चार खूँट मरघट के बांध जादू टोना टोटका बांध दुष्ट दुष्ट्नी कि विद्या बांध छल कपट प्रपंचों को बांध सत्य नाम आदेश गुरू का शब्द साचा पिंड काचा फुरो मंत्र ईश्वर वाचा |

मंत्र –

नोट – इसे शाबर परम्परा के अनुसार जाग्रत कर कार्य कर सकते है। (स्वअनुभूति).

> एक ठौं सरसों सोलह राई, मोरों पठवल कोरो जाई खाए खाए पड़े मार, जे करै ते मरे ,उलट विद्या ताहि पर पड़े शव्द सांचा पिन्ड कांचा फुरो मन्त्र शिव वाचा, दुहाई कामरूप कामाख्या माई की। “

> नोट – इसे शाबर परम्परा के अनुसार जाग्रत कर कार्य कर सकते है। (स्वअनुभूति) > एक हजार जप कर एक माले का हवन साधारण हवन सामग्री से कर दे। देशी घी मे हवन सामग्री साने ।

पलट वार मंत्र

मंत्र –

> “ॐ नमो पीत पीतेशवरी पीताम्बरा महा बगलामुखी माता जाग्रय जाग्रय शत्रु स्तम्भनी शत्रु मर्दिनी महा विद्या महा माया काल विनाशिनी पर विद्या भक्षणि, सर्व जगत वशिकरणी मम सर्व मनोवांछित साधय साधय मम सर्व कुरू कुरू गुरु गोरखनाथ आज्ञा पयती हुमक

फट्।”

> एक हजार जप कर, एक माले का हवन बीज मंत्र की सामग्री से करे

> हवन के बाद गुरुभोज अवश्य करे

> 1000 का संकल्प

> तर्पण मार्जिन नही है

> बन्धन खोले – तारा शाबर

> ग्रहण काल मे 1000 जप कर साधारण हवन सामग्री से 1 माला का हवन कर गुरुभोज कर दे :-

मंत्र

“हाजिर माता तारिणी नील टांगल झारणी बैठा है ता खड़ा कर खड़ा है ता राह छोड़ कख छोड़

मख छोड़, हथियार छोड़, दलदल व दरिया छोड़ “अमुक” पर लगी बंदिश, जादूतोड ऐसा जादू छोड़ जैसी आप माता तारिणी छोड़े । “

21 बार पढ़ करजल अभिमंत्रित कर पिला दे तुरन्त असर दिखलाता है।

मंत्र

“ॐ मलयाचल बगला भगवती महाक्रूरी महाकराली राजमुख बन्धनम् ग्राम मुख बन्धनम्, ग्राम पुरुष बन्धनम्,कालमुख बन्धनम् चौरमुख बन्धनम्, व्याघ्र मुख बन्धनम्, सर्व दुष्ट ग्रह बन्धनम्, सर्वजन बन्धनम् वशी कुरु हुम् फट् स्वाहः । “

> एक हजार जप कर एक माले का हवन बीज मंत्र की सामग्री से करे

> हवन के बाद गुरुभोज अवश्य करे

> 1000 का संकल्प

> तर्पण मार्जिन नही है

|| जय माँ बगलामुखी ||

टी.डी. सिंह जी

नवीनतम अनुभव

ब्रम्हास्त्र बगला कवच

नोट:– पाठ से पूर्व बगला मूल मंत्र का 11 माला व बगला गायत्री का एक माला जप कर लें। बगला में शिरः पातु ललाटं ब्रह्म संस्तुता ।बगला में भवो नित्यं कर्णयोः क्लेश हारिणी ।। त्रिनेत्रा चक्षुषी पातु स्तम्भनी गण्डयो स्तथा ।मोहिनी नासिका पातु श्री देवी बगलामुखी । ओष्ठयो दुर्घरा पातु स्वदन्तेषु चच्चला।सिद्धान्न पूर्णा जिह्वायां जिह्वाग्रे शारदाम्बिका । । अकल्मषा मुखे पातु चिबुके बगलामुखी । घीरा में कण्ठदेशे तु कण्ठाग्रे काल कर्षिणी । शुद्ध स्वर्ण निभा पातु कण्ठ मध्ये तथाऽम्बिका ।कण्ठ मूले महाभोगा स्कन्धौ शत्रु विनासिनी । भुज में पातु सततं बगला सुस्मिता परा ।बगला में सदा पातु कूर्परे कमलोदवा । । बगलाऽम्बा प्रकोष्ठौ तु मणि बन्धे महाबला ।बगला श्री र्हस्तयोश्च कुरु कुल्ला कराङगुलिम || नखेषु वज्रहस्ता च हृदये ब्रह्म वादिनी

और पढ़ें

डूबा हुआ धन प्राप्त करना

संकल्प दे – अमुक व्यक्ति से हमारा धन (रुका हुआ पैसा वापस दिलाने हेतु मैं भगवती बगलामुख मंत्र सम्पुटित कर्त्यवीर्यार्जुनो मूल मंत्र का दस हजार जप करने का संकल्प कर रहा हूँ > अनुष्ठान से पूर्व बगला गायत्री १०,००० करे । “ॐ ह्ल्रीं ब्रह्मा अस्त्राय विद्महे स्तम्भन । वाणायै धीमहि तन्नो बगला प्रचोतयात ।। कर्त्यवीर्यार्जुनों गायत्री १०,००० करे। कार्तवीर्याय विद्म्हे महावीर्याय धीमहि तन्नो अर्जुन प्रचोदयात माला :  ➢ बगलामुखी मूल मंत्र के लिए हल्दी की माला।➢ बगला गायत्री मंत्र के लिए रुद्राक्ष की माला।➢ कार्यसिद्धि याकिणी मंत्र के लिए लाल चंदन की माला।➢ पंचोपचार पूजन – हल्दी का तिलक।➢ पीले पुष्पों का हार पहनाएं।➢ गुगल की धूप, घी का दीपक, बेसन के लड्डू।➢ 10,000 – 10,000 के चार अनुष्ठान करें।

और पढ़ें

माँ के मंदिर हेतु पुण्य दान करें

QR कोड स्कैन करें और दान करें

🙏 धन्यवाद 🙏

आपका यह दान धर्म, भक्ति और सेवा के पवित्र कार्य में सहायक सिद्ध होगा। माँ बगलामुखी आपकी सभी मनोकामनाएँ पूर्ण करें और आपको शक्ति, सफलता व सुरक्षा प्रदान करें।

🔱  जय माँ बगलामुखी  🔱